अध्ययन में खुलासा: 167 जिलों में बच्चों को सांस के संक्रमण का खतरा ज्यादा, देश का ये हिस्सा ज्यादा प्रभावित

देश के 167 जिलों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को सांस के संक्रमण का खतरा ज्यादा मिला है। इनमें मध्य और पूर्वी भारत के जिले बड़ी संख्या में शामिल हैं।

एक नए अध्ययन में यह भी सामने आया है कि जिन बच्चों को हाल में दस्त की समस्या हुई थी, उनमें सांस के संक्रमण की आशंका उन बच्चों के मुकाबले 4.37 गुना अधिक थी, जिन्हें दस्त नहीं हुए थे। यानी छोटे बच्चों में दस्त और सांस के संक्रमण को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं मानकर नहीं देखा जा सकता। दोनों के बीच मजबूत संबंध सामने आया है।
यह शोध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हेल्थ में प्रकाशित हुआ है। इसमें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के 2019 से 2021 के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने देश के 707 जिलों के 2,21,849 बच्चों के आंकड़े देखे। इसके बाद उन 167 जिलों की पहचान की गई, जहां पांच साल से कम उम्र के बच्चों में सांस के संक्रमण के मामले ज्यादा पाए गए।
और पढ़े  बागेश्वर: मंच पर नोकझोंक का वीडियो वायरल, हरदा और आर्य ने विवाद से किया इन्कार, बोले- सब ठीक है
  • Related Posts

    राजस्थान जेजेएम घोटाला: पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 7 महीने से थे जेल में

    राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) टेंडर घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील स्वीकार…

    सबरीमाला मंदिर में भक्तों की सेहत से खिलवाड़: होटलों में मिला बासी खाना, निरीक्षण टीम ने कितना जुर्माना लगाया?

    सबरीमाला मंदिर और उसके आसपास की दुकानों में नियमों के उल्लंघन के 29 मामलों में एक संयुक्त निरीक्षण टीम ने कुल 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी…