दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बल्लभगढ़ में सेक्टर-दो कट के पास हुआ। तीनों अलीगढ़ के टप्पल से फरीदाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

तीनों बाइक से अलीगढ़ गए थे 
राजकुमार अपनी पत्नी अर्चना और बेटी अंजली के साथ नवादा के नजदीक जोगी बस्ती में रहते हैं। शनिवार को तीनों बाइक से अलीगढ़ के टप्पल गए थे। वहां से वापस लौटते समय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-दो कट के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मां-बेटे की मौत, पिता घायल
हादसे में अर्चना और उनकी बेटी अंजली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजकुमार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़े  लाल सागर: यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया, 2 सप्ताह से होदेइदाह और सना में थे फंसे
  • Related Posts

    राजस्थान: पाकिस्तान से आया इशारा, 30 हजार में रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, पंजाब से महिला समेत 2 गिरफ्तार

    राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के पास हुए विस्फोट के मामले में राजस्थान एटीएस और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब की…

    गुरुग्राम: पटौदी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    गुरुग्राम के पटौदी के रामलीला मैदान परिसर में हिमालन के नाम से सर्दी के कपड़े की दुकानों पर तड़के लगभग 4:30 बजे आग लगी। आग को काबू करने के लिए…