G-7 शिखर सम्मेलन मे भाग नहीं लेंगे नरेंद्र मोदी

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में होने वाले जी- 7 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है। प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा पीएम मोदी को जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रण की हम सराहना करते हैं। लेकिन देश में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसी स्थिति में पीएम मोदी इस बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे।
इससे पहले 4 मई को दोनों नेताओं के बीच वर्चुअल बैठक हुई थी जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई थी। इस दौरान रोडमैप 2030 भी लॉन्च किया गया, जो अगले 10 सालों में भारत-ब्रिटेन के सहयोग और व्यपार को मजबूती देने में मदद करेगा। ब्रिटिश पीएम ने माना कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है।  बैठक में दोनों नेताओं के बीच कारोबार को लेकर नए अवसर खोलना और भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर चर्चा हुई।

और पढ़े  दिल्ली: पार्कों में प्रवेश नियंत्रण पर छात्राओं का विरोध-मार्च, देर रात डीडीए ने जारी किया स्पष्टीकरण
  • Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज…

    PM मोदी ने पायलट स्मित से की बातचीत, बहादुरी को सराहा,भारतीय पायलट ने बताया पूरा मंजर

    फ्लाईदुबई की एफजेड1073 फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुए हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फोन पर बात की। बातचीत के…