दीपावली के दिन आतिशबाजी के चलते देहरादून समेत प्रदेश के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। इन शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच गया था। हालांकि, अगले दिन 9 नवंबर को हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर का एक्यूआई खराब से सुधरकर मध्यम श्रेणी में आ गया।
टिहरी की आबोहवा सबसे बेहतर
प्रदेश में वायु गुणवत्ता के लिहाज से टिहरी की आबोहवा सबसे बेहतर रही। एक से नौ नवंबर के बीच पांच दिन यहां का एक्यूआई अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि चार दिन यह संतोषजनक श्रेणी में रहा। संतोषजनक श्रेणी के दौरान भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।








