जेनी प्रकरण: आरोपों को लेकर बोले हरक सिंह, एक भी दाग साबित हुआ तो राजनीति से संन्यास लूंगा, भाजपा को दी चुनौती

जेनी प्रकरण को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने जेनी प्रकरण में भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि एक दाग भी साबित हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। न्यायालय की देखरेख में ईमानदारी से प्रकरण की दोबारा से जांच करा लो, यदि मैं ईमानदारी निकला तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। रावत ने दावा किया है कि दून अस्पताल के रिकाॅर्ड में जेनी के बेटे के पिता का नाम बबलू दर्ज है।

हरक सिंह रावत ने कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने उनकी छवि खराब करने के लिए जेनी प्रकरण का षड़यंत्र रचा है। न्यायालय की देखरेख में फिर से भाजपा नेताओं के साथ मेरी भी डीएनए जांच करा लो।

 

उन्होंने कहा, 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से मैंने आग्रह किया था कि नारी निकेलन में जेनी से मीडिया को मिलने की अनुमति दी जाए, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। यदि इस प्रकरण में गलत होता तो मेरा हौसला टूट जाता। जब मैं गलत नहीं हूं तो आक्रामक होकर बोलता हूं। उत्तराखंड सहित पूरा देश अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहा है। इस आवाज को दबाने के लिए जेनी प्रकरण को उछाला जा रहा है। जबकि सीबीआई जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।

और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर की रिहाई का रास्ता साफ, दोनों मामलों में कोर्ट ने जमानत की मंजूर, कल आएंगी जेल से बाहर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: दीपावली के बाद दून समेत तीन शहरों की हवा में हुआ सुधार, खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

    दीपावली के दिन आतिशबाजी के चलते देहरादून समेत प्रदेश के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। इन शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच…

    बर्फीली ढलानों से रोमांचक सफर तक:12 महीने गुलजार रहेगा उत्तराखंड का पर्यटन, औली में शुरू होंगे विंटर गेम्स

    चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा। बर्फ से लकदक पहाड़, रोमांचक साहसिक गतिविधियां और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को…