बेवफा निकले 63 साल के सीईओ: चीनी खुफिया एजेंसी के निशाने पर एनवीडिया के CEO

चिप बनाने वाली प्रमुख कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने एक बड़ी जांच शुरू की है। यह जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग के चीनी खुफिया के निशाने पर होने की रिपोर्टों से जुड़ी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने रविवार को इसकी जानकारी दी। यह घोषणा तब हुई जब हुआंग ने बोर्ड को बताया कि उनके एक व्यापार कार्यकारी के साथ अंतरंग संबंध थे।

हुआंग ने अपनी बेवफाई पर खेद जताया

अमेरिकी खुफिया विभाग ने उक्त कार्यकारी अधिकारी को बीजिंग के लिए जानकारी इकट्ठा करते हुए पाया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हुआंग ने कंपनी के नाम जारी एक संदेश में माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पत्नी के प्रति बेवफा था। ऐसे कृत्यों से उनकी पत्नी और बच्चों को चोट पहुंची है। मुझे इस बात का गहरा खेद है।’

 

क्या पद पर बने रहेंगे सीईओ हुआंग?

इस मामले में एनवीडिया के बोर्ड ने एक बयान में कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के रहस्यों के खतरे में पड़ने का कोई कारण नहीं मिला है। हालांकि, उनकी जांच सभी उपलब्ध जानकारी की समीक्षा करेगी। हुआंग (63) जांच के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहेंगे। हुआंग ने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

 

कौन है चीनी महिला व्यापार कार्यकारी?

गौरतलब है कि पिछले महीने आई द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एलिस हुआंग नामक एक चीनी नागरिक के साथ जेन्सेन हुआंग के करीबी संबंध पाए। एलिस हुआंग एक चिप खरीदार हैं। खुफिया एजेंसी ने पाया कि वह सीधे बीजिंग को जानकारी दे रही थीं। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, दोनों संबंधित नहीं हैं।

और पढ़े  ब्रेकिंग- 75% अग्निवीरों को बढ़े हुए वेतन के साथ दो साल का विस्तार मिलेगा, फिर सेना में नियमित भर्ती होगी

 

एलिस हुआंग का एनवीडिया से क्या संबंध है?

एलिस हुआंग पहले चीन में एक टेलीविजन रिपोर्टर थीं। बाद में वह सिंगापुर स्थित डेटा केंद्र कंपनी मेगास्पीड की शीर्ष कार्यकारी बनीं। मेगास्पीड दक्षिण पूर्व एशिया में एनवीडिया के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक बन गई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, मेगास्पीड ने पिछले दो वर्षों में 4.8 अरब डॉलर से अधिक के एनवीडिया चिप्स खरीदे हैं।

 

 

  • Related Posts

    दिवाली की रात कई जगह अग्निकांड: मुंबई, उज्जैन से दिल्ली और ओडिशा तक आग, कहां-कैसे हुआ रेस्क्यू, कितना नुकसान?

    दिवाली की रात देश के कई राज्यों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, नागपुर, नवी मुंबई और पुणे से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश…

    लाल सागर: यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया, 2 सप्ताह से होदेइदाह और सना में थे फंसे

    यमन में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ये सभी होदेइदाह और सना में फंसे हुए थे। भारतीय दूतावास ने रविवार को…