व्हाइट हाउस में दिवाली: ट्रंप को तोहफे में मिली हनुमान चालीसा, भारतीय मूल के सीईओ और उद्यमियों संग जलाया दीया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय मूल के प्रमुख कारोबारियों, उद्यमियों और अपने प्रशासन के अधिकारियों के साथ दिवाली मनाई। समारोह में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

इस अवसर पर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, मशहूर शेफ विकास खन्ना, उद्यमी विशाल गोंडल, आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा, एफबीआई निदेशक काश पटेल और अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के निदेशक जय भट्टाचार्य भी मौजूद थे।
दीया जलाकर ट्रंप ने की कार्यक्रम की शुरुआत
समारोह की शुरुआत ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप के दीया जलाने के साथ हुई। इस दौरान एक छोटे और निजी आयोजन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिप्टी कमिश्नर अर्जुन मोदी भी शामिल हुए।  समारोह में धल्ला ग्रुप ऑफ कंपनीज की अध्यक्ष और सीईओ रूबी धल्ला, नैक सिस्टम्स के संस्थापक और सीईओ राजीव शर्मा, केशवम डीसी के अध्यक्ष विश्वजीत मल्लमपति और राष्ट्रपति के अतिथि के रूप में हेतलकुमार पटेल भी मौजूद रहे।
व्हाइट हाउस में आयोजनों की जिम्मेदारी संभालने वाले अरविंद चड्ढा भी इस समारोह में शामिल हुए। जीओक्यूआईआई टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीईओ विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए इसे “ओवल ऑफिस में रोशनी का साझा पल” बताया।

ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा की प्रति
विशाल गोंडल ने लिखा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना सम्मान की बात है। मुझे उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट करने पर गर्व है। यह तुलसीदास की भगवान हनुमान को समर्पित स्तुति है, जिसका पाठ हममें से लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति के लिए करते हैं।” गोंडल ने समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि जब दीये जलाए जा रहे थे, तब उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच मित्रता और अंधकार पर प्रकाश की जीत के लिए प्रार्थना की।

2003 में शुरू हुई थी व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा
व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह आयोजित करने की परंपरा राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 2003 में शुरू की थी। शुरुआत में ये समारोह मुख्य रूप से आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित किए जाते थे। इनमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों और भारतीय राजनयिकों को आमंत्रित किया जाता था।

वर्ष 2009 में राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में दीया जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने ईस्ट रूम में आयोजित समारोह के दौरान दीप प्रज्वलित किया था। इसके बाद से व्हाइट हाउस के अलग-अलग स्थानों पर दीया जलाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इनमें ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम भी शामिल हैं।
और पढ़े  ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिका का हमला: सुनाई दिए कई धमाके, आसमान में दिखे लड़ाकू विमान
  • Related Posts

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…

    अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर आधी रात को बवाल: सांसद का दावा- छह महीने में 7वीं बार हमला, BJP ने बताया ड्रामा

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर शुक्रवार देर रात हंगामा हो गया। यह घटना उनके जन्मदिन समारोह के दौरान हुई, जब…