अयोध्या- दीपोत्सव से पहले रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी पर इलेक्ट्रिक क्रूज का संचालन शुरू।

 

 

 

कमिश्नर राजेश कुमार ने क्रूज का उद्घाटन कर संचालन की शुरुआत की।

कमिश्नर ने बताया कि यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक बोट है, जो बैटरी से संचालित होती है। इसमें डीजल का इस्तेमाल नहीं होता और यह प्रदूषण रहित है।

पिछले साल भी इसका प्रयोग के तौर पर संचालन किया गया था। इस बार पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ इसे दोबारा संचालित किया जा रहा है।

क्रूज को गुप्तार घाट से कच्चा घाट तक चलाने की योजना है, जिससे पर्यटक सरयू नदी के साथ अयोध्या के विभिन्न घाटों का नजारा देख सकेंगे।

 

करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस क्रूज के जरिए पर्यटकों को सरयू में सैर का नया अनुभव मिलेगा।

इस मौके पर मौजूद डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के मुख्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दीपोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों द्वारा सरयू आरती का रिहर्सल शुरू कर दिया गया है, जबकि ड्रोन शो का ट्रायल भी किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि सभी स्तरों पर रिहर्सल कराया जा रहा है, ताकि दीपोत्सव का आयोजन भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

क्रूज के संचालक के मुताबिक, पर्यटक इसमें सवार होकर सरयू नदी और पूरी अयोध्या के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे।

और पढ़े  UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र
  • Related Posts

    UP में पुलिस चौकी में धमाका: दो खिड़कियां टूटीं, दीवार में आई दरार, ब्लास्ट के पीछे साजिश या महज हादसा?

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार…

    अयोध्या में दीपोत्सव: रामनगरी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पहली बार उपराष्ट्रपति-CM करेंगे रामदरबार का राजतिलक

    रामनगरी अयोध्या आज दसवें दीपोत्सव पर एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनाने जा रही है। राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये…