नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रशासन की ओर से ग्राम पूछड़ी में चिह्नित 82 घरों से अतिक्रमण हटाया जाना है। कार्रवाई को लेकर संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर जुट गई हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर मशीनों की व्यवस्था की है।
मौके पर 30 से अधिक जेसीबी के साथ कई पोकलैंड मशीनों को तैनात किया गया है। इन मशीनों की मदद से चिह्नित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है।
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रतिबंधित दायरे में अनावश्यक आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की तैयारी के बीच पूछड़ी क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर हलचल बनी हुई है। अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई जानी है।
और पढ़े  ऋषिकेश: अचानक भरभराकर गिरा कॉम्प्लेक्स का छज्जा, बाल- बाल बचा नीचे स्कूटी पर बैठा युवक
  • Related Posts

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…

    दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत, लपटों पर काबू… कूलिंग का काम जारी

    मंगोलपुरी इलाके की एक जूता फैक्टरी में आग लग गई है। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां…