कुंजापुरी मेला: लाइव शो में दलेर मेहंदी की आवाज लड़खड़ाई, भड़के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जाकर टोका

टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने से नाराज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें टोक दिया। उन्होंने कहा कि आपको इसलिए बुलाया गया था, कि हमारे लोगों का इंटरटेनमेंट हो, यह गलत बात है, बड़े नाम की इज्जत रखनी चाहिए।

आपसे ठीक से बोल भी नहीं जा रहा है, गाना क्या गाएंगे। इस पर मेहंदी ने कहा कि सर आपने मुझे इज्जत से बुलाया। आपसे रिक्वेस्ट है, कि आप पांडाल में बैठ जाएं हम अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं। दर्शक मनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह और सूरत सिंह आदि ने बताया कि इस दौरान पांडाल में दर्शकों की ओर से खूब हल्ला होता रहा।
डीजे की धुन पर भी दर्शक देर रातक झूमते रहे
सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक दलेर मेंहदी ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया।

50वें सिद्धपीठ कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के मंच पर आते ही युवाओं को खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने नमो-नमो, रब-रब, नना ना रे, हो जाएगी बल्ले-बल्ले सहित साथी कलाकारों के साथ कई गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान दर्शकों से भरे पांडाल में युवा पंजाबी गीतों पर थिरकते रहे।

और पढ़े  चंपावत: सर्किट हाउस पहुंचे CM धामी, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…