उत्तराखंड: मां छोड़ गई, पिता की हालत ठीक नहीं, भीख मांगकर पालती थीं दादी, अब लौटी मासूमों की आवाज और मुस्कान

जनपद की बाल कल्याण समिति के प्रयासों से पुरोला के दो मासूम बच्चों की आवाज और मुस्कान लौट आई है। एक वर्ष पूर्व ये बच्चे बोलना नहीं जानते थे और खामोशी में जीवन बिता रहे थे। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा चौहान ने बताया कि जून 2025 में विकासखंड पुरोला से एक संवेदनशील मामला सामने आया था।

चार वर्षीय अनुज और तीन वर्षीय अमीषा की मां घर छोड़कर जा चुकी थी। उनके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। बच्चों की अस्सी वर्षीय मूकबधिर दादी भीख मांगकर उनका पेट पालती थीं। समिति ने स्थिति को देखते हुए मासूमों को तुरंत रेस्क्यू कर देखभाल संरक्षण हेतु पुनर्वासित करने की योजना बनाई। पहाड़ों में बाल संरक्षण के लिए चार्ट केयर, फिट फैसिलिटी और फोस्टर केयर की सुविधा नहीं थी।जिस पर बाल कल्याण समिति ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत अधिकारों का प्रयोग किया।
एक विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी को फिट फैसिलिटी घोषित किया गया। नवंबर 2025 में दोनों मासूमों को रेस्क्यू कर संस्थान में सुरक्षित पहुंचाया गया। एक वर्ष बाद अब ये बच्चे बोलना सीख गए हैं और सामान्य बच्चों की तरह खेलने कूदने सहित आंगनबाड़ी केंद्र भी जा  रहे हैं। समिति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पुरोला के उप जिलाधिकारी से बच्चों के पिता की जमीन बेचने पर पूर्ण रोक लगाने का अनुरोध किया है।
और पढ़े  उत्तराखंड: BJP सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता, की निष्पक्ष जांच की मांग
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…