भारत के 10 सबसे ज्यादा महंगाई वाले राज्यों के नाम, जानिए उत्तराखंड कितने नंबर पर रहा।।

उत्तराखंड की चुनावी सियासत को गरमाने वाली महंगाई नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही। राज्य के शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई। राज्य के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर 6.64 से बढ़कर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है, जो देश में सबसे अधिक है। देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर है।
प्रदेश में दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हो चुकी है। केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस(एनएएसओ) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। देश में दिसंबर में महंगाई दर 5.59 प्रतिशत बढ़कर जनवरी में 6.01 प्रतिशत हो चुकी है।
22 राज्यों की सूची में हरियाणा में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम सबसे अधिक हैं। वहां महंगाई की दर अन्य राज्यों से सबसे अधिक 7.23 प्रतिशत है। हरियाणा के बाद महंगाई में दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल है जहां 7.11 प्रतिशत महंगाई है। सबसे कम महंगाई दर वाला राज्य पंजाब है। पंजाब राज्य में 4.09 प्रतिशत महंगाई दर है। पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तरप्रदेश की महंगाई दर उत्तराखंड से अधिक है। हिमाचल में 6.72 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश की महंगाई दर 6.71 प्रतिशत दर्ज की गई है।

सबसे अधिक महंगाई वाले 10 राज्य
राज्य               महंगाई दर
हरियाणा         7.23
पश्चिम बंगाल   7.11
जम्मू कश्मीर    6.74
तेलंगाना/हिमाचल 6.72
उत्तरप्रदेश        6.71
मध्य प्रदेश        6.52
महाराष्ट्र           6.47
उत्तराखंड         6.38
कर्नाटक          6.20
झारखंड           6.19

और पढ़े  जेईई मेन 2027: आवेदन की आखिरी तारीख आज, चूके तो 23 नवंबर से देना होगा अतिरिक्त शुल्क, तुरंत भर दें फॉर्म
  • Related Posts

    रूस को बड़ा झटका: उत्तर कोरिया ने रोकी मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति, क्या बदलेगा जंग का समीकरण?

    उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य मदद रोक दी है। प्योंगयांग ने मॉस्को के साथ अपना सैन्य सहयोग अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसमें केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों की…

    2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, किसका पलड़ा भारी? जानें अब तक का हाल

    इतिहास की सबसे युवा फीडे (FIDE) वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश (20 वर्ष) और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव (20 वर्ष) के बीच कांटे…