उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत हुई

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें इंदर रोड स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि मंत्री के सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। बीपी बढ़ने की वजह पर मंत्री की ईसीजी रिपोर्ट में मामूली दिक्कत आई है। बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञों की सलाह पर अन्य जांचें भी कराई जा रही हैं, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

बता दें कि आज ही मंत्री आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना और जान से मारने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद उनका सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद शाम को मंत्री की तबीयत बिगड़ गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ में हाईटेक अस्पताल तैयार, आज से ओपीडी, मास्टर प्लान के तहत बना है नया हॉस्पिटल
  • Related Posts

    मसूरी: मालरोड पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर अब रहेगी हाईटेक कैमरों की नजर, 3 जगह लगेंगे बोलार्ड

    मालरोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और प्रतिबंधित समय में वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा लेगा। मालरोड पर दो स्थानों…

    उत्तराखंड: BJP सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता, की निष्पक्ष जांच की मांग

    पौड़ी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनिल बलूनी के साथ अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई से मुलाकात की। सीबीआई के अफसरों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्याय…