चमोली: अस्पताल से अचानक बिना बताए निकली गर्भवती, नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन से भर्ती एक गर्भवती महिला अस्पताल से अचानक चली गई। इस दौरान गर्भवती ने नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों जच्चा बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। दोनों सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि जब नेपाली मूल की महिला प्रसव के लिए अस्पताल में थी तो वहीं उस समय पहले से ही एक महिला का प्रसव कराया जा रहा था। डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को बाहर कुछ देर इंतजार करने को कहा, लेकिन वह बिना बताए ही अस्पताल से निकल गई।
दूसरी महिला के प्रसव के बाद  महिला को अस्पताल में नही दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला को ढूढने निकली तभी स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद टीम  पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पहुंची जहां पर महिला प्रसव पीड़ा में थी। तभी महिला का सफल प्रसव कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ गौतम ने बताया कि अस्पताल में दोनों स्वास्थ हैं।
और पढ़े  मसूरी: अक्षय कुमार और राशि खन्ना ने माल रोड पर की फिल्म की शूटिंग
  • Related Posts

    मसूरी: मालरोड पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर अब रहेगी हाईटेक कैमरों की नजर, 3 जगह लगेंगे बोलार्ड

    मालरोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और प्रतिबंधित समय में वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा लेगा। मालरोड पर दो स्थानों…

    उत्तराखंड: BJP सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता, की निष्पक्ष जांच की मांग

    पौड़ी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनिल बलूनी के साथ अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई से मुलाकात की। सीबीआई के अफसरों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्याय…