अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस ने आज पत्रकारवार्ता की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की लड़ाई पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। और इसके सभी एकजुट होंगे। पत्रकारवार्ता के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकार्त लोक भवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता हरक सिंह सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इसके बाद प्रदर्शनकारी लोकभवन के गेट से अंदर जाने का प्रयास करने लगे। साथ ही गेट पर ज्ञापन चिपकाने लगे। मामला बढ़ने पर पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
जेल हो या पुलिस स्टेशन, आगे की रणनीति तय करेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि “हमें हिरासत में ले लिया गया है। यह उनका अधिकार है; पुलिस के पास यह अधिकार है और उन्होंने हमें हिरासत में लिया है। आगे क्या करना है, यह हम तय करेंगे—चाहे पुलिस स्टेशन से या जेल से—कि हमारी आगे की रणनीति क्या होगी।”
अंकिता मामले को लेकर दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन, श्रीनगर बाजार में निकाली रैली
अंकिता भंडारी मामले को लेकर दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति रद्द करने की मांग उठाई गई। इस मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिरला परिसर के गेट पर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला जलाया और इसके बाद श्रीनगर बाजार में रैली निकाली। प्रदर्शन में एआईडीएसओ, आइसा, जस्टिस फॉर अंकिता समिति, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन और एलयूसीसी प्रभावित मंच शामिल रहे।








