उत्तराखंड: गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। सत्र के लिए अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

बुधवार को यमुना कालोनी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सत्र की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को 11 बजे सत्र शुरू होगा। हम सत्र को बेहतर और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार भी भराड़ीसैंण में सभी सुविधाएं व्यवस्थित होंगी। बताया कि विधानसभा सचिवालय को अब तक पक्ष और विपक्ष के 31 विधायकों से 426 प्रश्न प्राप्त हुए हैं।
सत्र की अवधि कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा, सत्र का तय करना विस अध्यक्ष का काम नहीं है। सत्र कितने दिन और कहां होगा यह सरकार तय करती है। इस बार सत्र के लिए 27 व 28 अक्तूबर को दो दिन का समय मिला है।

हमारा प्रयास रहेगा कि जो समय मिला है, उसका बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर पक्ष-विपक्ष के विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को उठाने का मौका मिले और उस पर सरकार अपना जवाब दे सके। बता दें कि सरकार ने 27 अक्तूबर से भराड़ीसैंण में विस सत्र कराने का निर्णय लिया गया है, 29 अक्तूबर को करवा चौथ पर्व है। ऐसे में सत्र के लिए दो ही दिन का समय तय किया गया है।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

    आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी…