हरिद्वार: मामा टीटी हैं कहकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कंफर्म टिकट दिलाने का देते थे झांसा, 5 गिरफ्तार

जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने रेलवे स्टेशनों पर ‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों को कंफर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से पश्चिम बंगाल के दो यात्रियों से ठगी गई रकम में से 25 हजार, मोबाइल फोन बरामद किया है। 50 हजार की रकम फ्रीज कराई है। आरोपी सौरभ, सुमित, कृष्ण कुमार, जितेंद्र चौधरी व बंटी कुमार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी अरुणा भारती ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल की रोक, जनस्वास्थ्य के मद्देनजर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

    आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी…