हल्द्वानी: रील बनाने पर भाई ने टोका…तो 14 साल की बहन ने फंदे से लटककर दी जान

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार देर रात फंदे से लटका मिला। परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रील बनाने और देर तक मोबाइल चलाने को लेकर किशोरी के भाई ने उसे टोका था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि किशोरी 8वीं की छात्रा थी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार रात भी वह काफी देर तक मोबाइल चलाने में व्यस्त थी। इस पर उसके बड़े भाई ने उसे टोकते हुए डांट दिया था। कुछ देर बाद परिजनों ने किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। फंदे से उतारकर परिवार वाले तुरंत उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़े  देहरादून: किराये पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, सर्विस नहीं छल है, ऑनलाइन ऑफर के ऐसे झांसे में गलती से भी न आएं
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

    आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी…