कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़: 17 लोगों की मौत, कई घायल, मुआवजे का एलान, CM शुभेंदु अस्पताल पहुंचे

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम तेज बारिश के बीच भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। सप्तमी के दिन दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच मची भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पंडाल में दर्शन बंद कर दिए गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है।

 

तेज बारिश के बीच बिगड़े हालात
घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ जैसी स्थिति पर एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि इस पूजा के 91 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह पहली बार है जब ऐसी घटना घटी है। अचानक बारिश शुरू हो गई, और बारिश की वजह से कुछ लोग फिसलकर गिर गए, जिससे वहां भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।

 

कोलकाता पुलिस ने क्या कहा? 
कोलकाता पुलिस के अनुसार, गिरिश पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा पार्क (चोरबागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भारी बारिश के बीच पंडाल प्रेमियों की भारी भीड़ के कारण शाम करीब 7:40 बजे भगदड़ मच गई, जिसके बाद पूजा पंडाल को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को बचाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमसीएच) भेज दिया गया है।

सीएम शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे, दर्शन बंद
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पंडाल में प्रतिमा के दर्शन बंद कर दिए गए। पंडाल की रोशनी भी बुझा दी गई और बाहर निकलने के रास्ते बंद कर दिए गए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने पर ध्यान दिया जा रहा है। पूजा आयोजकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। वहीं, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने भी अस्पताल का दौरा किया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

और पढ़े  क्या ईरान पर बरसेगा तबाही वाला बम, इसमें क्या खास, ट्रंप क्यों कर रहे 3 नंवबर का इंतजार?

कोलकाता भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है।

 

 

मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

राज्यपाल रवि ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रवि ने कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुखद घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कई अनमोल जिंदगियां चली गईं। दुख की इस घड़ी में वह मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

 

 

रविवार को घायलों से मिलने जाऊंगा: अमित शाह
कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की बेहद दुखद खबर मिली है। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की है। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रशासन घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मैं कल पश्चिम बंगाल में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दूंगा और घायलों से मिलने अस्पताल जाऊंगा। मां दुर्गा से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

  • Related Posts

    राजस्थान: न्यायिक परिसरों में खुलेंगे शिशु गृह, HC प्रशासन ने दिए निर्देश

    राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य के न्यायिक परिसरों में शिशु गृह (क्रेच) स्थापित करने के विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था जोधपुर, जयपुर, सभी जिला मुख्यालयों तथा अन्य अदालती…

    कोलकाता भगदड़ में 19 की मौत, बऊबाजार के कई इलाकों में धारा 163 लागू,91 साल पुराना है चोरबागान पूजा पंडाल

    कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश…