IND vs WI-: बारिश के कारण पांचवां टी20 मैच रद्द, 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज

मैच रद्द हुआ

बारिश के कारण भारत और वेस्टइंडीज के बीच बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रद्द हो गया। इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई। बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी हुई। टॉस रात नौ बजे हुआ, जबकि पहली गेंद 9:15 बजे फेंकी गई। इसके बाद अंपायरों ने मुकाबले को नौ-नौ ओवर का कराने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे। इस दौरान नमन धीर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज छह गेंदों पर 24 रन बनाए और नाबाद रहे। हालांकि, भारतीय पारी के दौरान अचानक बारिश फिर शुरू हो गई, जिसके कारण खेल रोकना पड़ा। काफी इंतजार के बाद रात 10:21 बजे मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही सीरीज का आखिरी मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ और दोनों

और पढ़े  IND vs WI- चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, 2-2 की बराबरी पर पहुंची सीरीज
  • Related Posts

    IND vs WI- चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, 2-2 की बराबरी पर पहुंची सीरीज

    वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। कप्तान शाई होप के नाबाद शतक की मदद से…

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…