उत्तराखंड राजनीति: दो बार के विधायक खजान दास के सामने अपनों की चुनौती, इस बार पार्टी के ही कई नेता उम्मीदवार

राजधानी की राजपुर रोड विधानसभा में वैसे तो भाजपा के वर्तमान मंत्री खजान दास लगातार दो बार के विधायक हैं लेकिन इस बीच पार्टी के ही कई वरिष्ठ नेताओं में यहां दावेदारी की होड़ है। इतिहास के आइने से देखें तो राज्य गठन के बाद से अब तक हुए पांच चुनावों में यहां तीन बार भाजपा और दो बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

कांग्रेस इस सीट से 10 साल से दूर है। 2007 के विधायक राजकुमार चुनौती तो दे रहे हैं लेकिन चुनाव दर चुनाव उनकी हार का अंतर बढ़ता जा रहा है। 2017 में खजान दास ने उन्हें 8632 वोटों से हराया था तो 2022 में ये अंतर बढ़कर 11,163 पर पहुंच गया।इस बार खजान दास की मजबूत दावेदारी के बीच पार्टी के कई नेताओं के यहां से तैयारी की चर्चाएं हैं।
इनमें 2012 में भाजपा के टिकट से चुनाव हारे रविंद्र कटारिया को फिर उम्मीद है कि पार्टी उन पर भरोसा जताएगी। वहीं, पूर्व डिप्टी मेयर बबीता सहोत्रा और राष्ट्रीय सफाई आयोग के हाल में अध्यक्ष चुने गए भगवत प्रसाद मकवाना के नाम भी प्रमुख दावेदारों में बताए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी का रुख समय आने पर पता चलेगा।

किस चुनाव में कितने वोटों से हुई हार जीत

2002 : कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट ने भाजपा के खुशाल सिंह रानावत को 2779 मतों के अंतर से हराया।

2007 : भाजपा के गणेश जोशी ने कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को 3570 मतों के अंतर से हराया।

2012 : कांग्रेस के राजकुमार ने भाजपा के रविंद्र कटारिया को 3070 मतों के अंतर से हराया।

और पढ़े  उत्तराखंड: 9 नवंबर को स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह देंगे पुलिस को राष्ट्रपति कलर, आ सकते हैं देहरादून

2017 : भाजपा के खजान दास ने कांग्रेस के राजकुमार को 8632 मतों से हराया।

2022 : भाजपा के खजान दास ने कांग्रेस के राजकुमार को 11,163 मतों से हराया।

2022 के चुनाव में क्या हुआ

कुल मतदाता 1,19,615
कुल मतदान 68,439
भाजपा को मिले 37,027
कांग्रेस को मिले 25,864
हार-जीत का अंतर 11,163

 

 

 

  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…