चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ बंद किए गए। कपाट बंद करने से पूर्व लक्ष्मण की पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद कपाट बंद  किए गए।

 

चारो ओर से बर्फ से ढका मंदिर

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर चारो ओर बर्फ से ढका है। मंदिर के कपाट बंद होने के समय यहां पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड में कड़ाके की ठंड हो रही है।

 

हेमकुंड साहिब में पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे

हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में दर्शनों को पहुंचे करीब 4000 श्रद्धालुओं ने इस साल की अंतिम अरदास में प्रतिभाग किया। इस वर्ष हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या 3.84 लाख से अधिक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। कपाट बंद होने के मौके पर पाकिस्तान से आए 40 श्रद्धालुओं का जत्था भी मौजूद रहा।

और पढ़े  हरिद्वार: CM ने दी नाना पाटेकर दी श्रद्धांजलि, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, गांवों के विकास पर जोर
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    साइबर ठगी: मोबाइल हैक करने के 5 दिन बाद निकाले 2.56 लाख, मामला दर्ज

    कोतवाली हल्द्वानी के मंगल पड़ाव निवासी पंकज का मोबाइल हैक करके साइबर ठग ने बैंक खाते से 2.56 लाख रुपये निकाल लिए। रकम की निकासी मोबाइल हैक करने के पांच…