उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।  जाकनारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे नैनीताल, बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ , थराली, श्रीनगर, पोखरी में भूकंप के झटके महसूस हुए।

 

 

चमोली था केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड था। भूकंप का केंद्र चमोली में जमीन से करीब दस कीमी नीचे था।

 

 

उत्तराखंड संवेदनशील जोन-छह में शामिल

उत्तराखंड को भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-छह में शामिल किया गया है। इससे पहले राज्य के जिलों को जोन चार और पांच में विभाजित किया गया था। अब भारतीय मानक ब्यूरो ने डिजाइन भूकंपीय जोखिम संरचनाओं के भूकंपरोधी डिजाइन के मानदंड रीति संहिता-2025 में नया भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र जारी किया है। इसमें उत्तराखंड समेत अन्य हिमालीय राज्यों को भी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन छह में रखा गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पूरे राज्य में निर्माण कार्यों के लिए लोगों को अधिक सजग होना होगा।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    व्हाट्सएप पर भेजी चालान की एपीके फाइल: मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से उड़ाए 4.40 लाख, ठग गुजरात से गिरफ्तार

    व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और बैंक खाते से 4.40 लाख रुपये उड़ाने के मामले में मुनिकीरेती पुलिस ने गुजरात…

    उत्तराखंड: हरीश रावत का दर्द छलका, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा

    पूर्व सीएम हरीश रावत 14 अक्तूबर को कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में 60 साल पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक पार्टी ने उनसे किसी बात या गलती…