वेस्टइंडीज ने जीता आखिरी वनडे, भारत ने जीती सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। इस मुकाबले को मेहमानों ने पांच विकेट से जीत लिया। भारत ने पहले करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा जबकि रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद शतकीय पारी और आमिर जांगू के अर्धशतक की मदद से 48.2 ओवर में 352 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने इसी के साथ 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।








