IND vs PAK- पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला,देखें प्लेइंग-11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भिड़ रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबलों का पुराना रिकॉर्ड भी इस हाई-वोल्टेज फाइनल को खास बना रहा है।

 

श्रेयस ने नहीं मिलाया हाथ

दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंचे। लाइव विजुअल्स में दोनों कप्तानों को हाथ मिलाते हुए नहीं देखा गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

 दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

भारत ने जीता टॉस

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम तीन मुख्य स्पिनर के साथ उतरी है। वहीं, बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज हैं। शिवम दुबे उनका साथ देंगे अगर जरूरत पड़ी तो। वहीं, भारत के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के रूप में पार्ट टाइम स्पिनर्स हैं।

फाइनल लाइव कहां देखें?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखी जा सकेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर Sony Sports 1 टीवी चैनल पर होगा। मैच का प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा। हिंदी में Sony Sports 3, जबकि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में Sony Sports 4 पर मुकाबला लाइव देखा जा सकेगा।

और पढ़े  2026 एशियन गेम्स- भारत को आज नहीं मिला एक भी गोल्ड, नितेश को रजत, हॉकी और क्रिकेट टीमें फाइनल में
  • Related Posts

    2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना

    एशियन गेम्स के आखिरी दौर में भारत के लिए तीन अक्तूबर का दिन बेहद अहम है। क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच, हॉकी में मलयेशिया से मुकाबला और…

    2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

    एशियन गेम्स में दो अक्तूबर का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। तीरंदाजी, कुश्ती, मुक्केबाजी और हॉकी में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए उतर रहे हैं। महिला हॉकी टीम…