उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति प्रतिनियुक्ति, पुनर्नियुक्ति और नियत वेतन के आधार पर की जाएगी।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नियंत्रक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी का एक पद पुनर्नियुक्ति/नियत वेतन पर भरा जाएगा। तहसीलदार/नायब तहसीलदार (यात्रा) का एक पद प्रतिनियुक्ति/पुनर्नियुक्ति तथा सहायक लेखाकार का एक पद प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जाएगा।
इसके अलावा गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, सोनप्रयाग-गौरीकुंड और हेमकुंट साहिब के लिए यात्रा प्रबंधक के पांच पद प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भरा हुआ आवेदन पत्र 28 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, मुख्यालय देहरादून के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
और पढ़े  देहरादून: PM मोदी ने 'मन की बात' में किया देश के प्रथम गांव का जिक्र, जनगणना को लेकर बताई खास बात
  • Related Posts

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…

    उत्तराखंड: प्रदेश में सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार बनेंगे पहचान पत्र, एसओपी जारी करने की कवायद शुरू

    प्रदेश के सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार पहचानपत्र बनाए जाएंगे। इससे सरकार के पास पेंशनरों का डाटा उपलब्ध होगा और पेंशनरों को पहचान मिलेगी। शासन ने पहचानपत्र…