उत्तराखंड: अग्निवीरों के रोजगार की जिम्मेदारी संभालेंगे कर्नल मनराल, रिटायर होने वालों को दिलाएंगे नौकरी

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे कर्नल विजय मनराल (सेनि.) अग्निवीर रोजगार सेल का नेतृत्व करेंगे। जल्द ही औपचारिक घोषणा के बाद वे अपना कामकाज संभालेंगे। मनराल सेना से चार साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार दिलाने का काम करेंगे।

कर्नल मनराल (सेनि.) सेना में कौशल वीर योजना के अंतर्गत सैनिकों के पुनर्वास का कार्य कर चुके हैं। मनराल सेना की मानव संसाधन यूनिट के इन्फैंट्री छह का नेतृत्व कर चुके हैं। उनके इसी अनुभव को देखते हुए ही सरकार ने उन्हें अग्निवीर रोजगार सेल की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई में एक जनसभा के दौरान रिटायर हो रहे सभी अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए एक सेल के गठन की घोषणा की थी। अगस्त में सरकार ने कैबिनेट के एक प्रस्ताव के जरिये अग्निवीर रोजगार सेल के गठन का रास्ता तैयार कर दिया।

 

इस वर्ष के अंत तक उत्तराखंड के करीब 1190 युवा अग्निवीर सैनिक के रूप में अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होंगे। रिटायर हो रहे अग्निवीरों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्लान बनाने वाला उत्तराखंड देश का सबसे पहला राज्य है। मनराल को मुख्यमंत्री की ही पसंद बताया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीर रोजगार सेल के निर्माण की घोषणा कर दी है। इस सेल के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सरकार राज्य के सभी रिटायर होने वाले अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। – कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.),भाजपा नेता

और पढ़े  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…