2. 303 पारियों में 15 हजार रन
कोहली ने 303 पारियों में 15 हजार वनडे रन पूरे किए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर ने 377 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। गेंदों के लिहाज से भी कोहली सबसे तेज रहे। उन्होंने 15,950 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ, जबकि तेंदुलकर ने 17,528 गेंदें खेली थीं। हालांकि, डेब्यू से इस मुकाम तक पहुंचने में तेंदुलकर ने कोहली से 212 दिन कम लिए।
3. लिस्ट-ए क्रिकेट में 60वां शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का शतक लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका 60वां शतक था। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम अब इस प्रारूप में 60-60 शतक हैं।
लिस्ट-ए करियर में सबसे ज्यादा शतक
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | 351 | 338 | 16,730 | 183 | 58.29 | 60 | 88 |
| सचिन तेंदुलकर | 551 | 538 | 21,999 | 200* | 45.54 | 60 | 114 |
| ग्राहम गूच | 613 | 601 | 22,211 | 198* | 40.16 | 44 | 139 |
| ग्राहम हिक | 651 | 630 | 22,059 | 172* | 41.30 | 40 | 139 |
| कुमार संगकारा | 529 | 501 | 19,456 | 169 | 43.52 | 39 | 120 |







