तिहुरा मांझा स्थित केसरी नंदन विद्यालय में प्रतिभा सम्मान एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के 10 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवी एवं ‘साइकिल मैन’ सुरेश यादव ने बच्चों को साइकिल वितरित की।सुरेश यादव ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों, विशेषकर बेटियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से साइकिल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। समाजसेवी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक हजारों बच्चों को साइकिल वितरित की जा चुकी है।
सम्मानित बच्चों में रिया यादव, नितिन, रानी यादव, अंकुश गौतम, मोनी गौतम, सत्यम निषाद, अंश कोरी, विभा गौतम, काजल गौतम और महक गौतम शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक ध्रुवनाथ यादव, प्रधानाचार्य गौरव यादव सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे







