चमोली में हादसा: बदरीनाथ धाम से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस के हुए ब्रेक फेल, नदी की तरफ लटकी

दरीनाथ धाम से गुजरात के 25 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश लौट रही बस के लामबगड़ के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी की ओर झूल गई। गनीमत रही कि बस नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि लामबगड़ स्लाइड जोन में सड़क खराब होने के कारण बस की रफ्तार कम थी। इसी दौरान ब्रेक फेल होने से बस नदी की तरफ जाने लगी और सड़क किनारे झूलकर रुक गई। यदि बस की रफ्तार अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना पर लामबगड़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गोविंदघाट थाना प्रभारी त्रिगुप्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से ऋषिकेश रवाना कर दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है।
और पढ़े  बदरीनाथ धाम: तप्त कुंड में स्नान के समय राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…