E-Shram Card : – इस दिन से आएंगे ई-श्रम कार्ड धारकों के बैंक खाते में 1 हजार,इस तरह चेक करें अपना स्टेटस ।।

Spread the love

भारत में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है। इसी कड़ी में भारत में बड़े पैमाने पर कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद उनको सरकार की तरफ कई फायदे मिलते हैं। इसमें उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 500 रुपये देने का एलान किया था। इस स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार अब तक ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में कुल 1 हजार रुपये ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं बताया जा रहा है कि अगली किस्त भी जल्द ही श्रमिकों के खाते में आ सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कब तक अगली किस्त श्रमिकों और कामगारों के खाते में ट्रांसफर होगी।
पिछले महीने सरकार ने करीब 2 करोड़ श्रमिकों के खाते में 1 हजार रुपये ट्रांसफर किया था। वहीं बात अगर अगली किस्त की करें, तो इसमें देरी होने की मुख्य वजह चुनावों को लेकर आचार संहिता का लागू होना है। आचार संहिता की वजह से अगली किस्त आने में देरी हो रही है।
उत्तर प्रदेश में जैसे ही नई सरकार आएगी। उसके बाद श्रमिकों के खाते में अगली किस्त को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

संभावना है कि होली से पहले श्रमिकों के खाते में ये पैसा आ सकता है।
किस्त के पैसे जैसे ही आपके खाते में ट्रांसफर होंगे। उस समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। इसके अलावा आप बैंक में विजिट करके भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
भारत में बड़े पैमाने पर श्रमिक और कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब- जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

Spread the love
  • Related Posts

    वियतनाम के राष्ट्रपति लाम पहुंचे भारत,ब्रह्मोस खरीद पर करेंगे बात, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को बिहार के गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि वृक्ष…


    Spread the love

    बंगाल- असदुद्दीन ओवैसी का ममता पर निशाना, बोले- BJP को सत्ता मिलने के फैसले का करना होगा सम्मान

    Spread the love

    Spread the loveऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *