उत्तराखंड: शासन ने 6 अफसरों के विभागों में किया फेरबदल, विजय जोगदंडे को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी

Spread the love

त्तराखंड शासन ने छह अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-एक की ओर से जारी आदेश में तीन आईएएस, एक पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आईएएस विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव, नागरिक उड्डयन और महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान का दायित्व सौंपा गया है और उन्हें अपर सचिव, राजस्व विभाग से कार्यमुक्त किया गया है। आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है, जबकि उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे। पीसीएस अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग के पद से कार्यमुक्त किया गया है।

सचिवालय सेवा के सुनील सिंह को अपर सचिव, गृह विभाग से हटाकर अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रैकली को अपर सचिव, राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उतार दिया मौत के घाट, दोनों के बीच हुआ था विवाद
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love