अयोध्या- श्रावण कुंज में धूमधाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास जयंती

 

 

श्रीराम की नगरी अयोध्या के श्रावण कुंज में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में संत-महंतों, रामायणियों और श्रद्धालुओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मामा दास की विशेष भूमिका रही। मामा दास ने संतों, अतिथियों एवं रामायणियों का स्वागत करते हुए उन्हें श्रीरामचरितमानस गुटका, अंगवस्त्र और गोस्वामी तुलसीदास जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी का जीवन और साहित्य समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मामा दास ने लिया अगले वर्ष भव्य आयोजन का संकल्प
आयोजक मामा दास ने बताया कि अगले वर्ष गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती को और बड़े एवं भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जयंती समारोह को विशेष रूप देने के साथ ही गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य की जाएगी। इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और नई पीढ़ी को तुलसीदास जी के जीवन एवं रामभक्ति से प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम सहित संत-महंत, रामायणी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
मामा दास के नेतृत्व में आयोजित तुलसी जयंती समारोह भक्ति, श्रद्धा और संत परंपरा का सुंदर संगम बन गया।

और पढ़े  अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…