राज्य के इन तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मान

प्रदेश के तीन शिक्षकों को इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में कौशांबी, गाजियाबाद व बलिया के शिक्षक शामिल हैं। इनको पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली में सम्मानित करेंगी। देश भर के कुल 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है।

 

जिन तीन शिक्षकों का नाम चयनित किया गया है उनमें गाजियाबाद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजय नगर की शिक्षिका डॉ. रेनू त्रिपाठी, बलिया के राजकीय इंटर कॉलेज जगदीशपुर के शिक्षक डॉ. इफ्तखार खान और कौशांबी, चायल के कंपोजिट स्कूल रसूलाबाद कोहिलहा की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा शामिल हैं। इन शिक्षकों को 50-50 हजार रुपये का चेक, प्रमाण पत्र और मेडल दिया जाएगा। साथ ही सेवा विस्तार भी मिलेगा।

और पढ़े  ऑस्ट्रेलिया में बड़ा हादसा: रग्बी फैंस की भीड़ में घुसी कार, कई लोग घायल, टीम बस का इंतजार कर रहे थे प्रशंसक
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…