हो जाएं सावधान :- ओमिक्रॉन आ चुका है कम्युनिटी स्प्रेड में,मचा सकता है हाहाकार, और साथ ही ओमिक्रॉन का पढ़ा-लिखा एक और नया वैरिएंट BA.2 भी देश में आ चुका है ।।।

Spread the love

स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था INSACOG के ताजा बुलेटिन ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। संस्था की ओर से कहा गया है कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट अपने कम्युनिटी स्प्रेड चरण में पहुंच चुका है। कई महानगरों में ऐसा हो भी चुका है, जिस कारण तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि ओमिक्रॉन का एक और नया वैरिएंट BA.2 के भी कई मामले देश भर में पाए गए हैं। 

INSACOG की ओर से यह भी कहा गया है कि अब तक ओमिक्रॉन के मामले बिना लक्षणों वाले या फिर हल्के लक्षण वाले थे, लेकिन मौजूदा लहर में अस्पताल में भर्ती होने वाले और आईसीयू की आवश्यकता के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा एक नए वैरिएंट बी.1.640.2 के बारे में कहा गया कि, इसकी गहन निगरानी की जा रही है। अभी तक इसके तेजी से फैलने के सबूत नहीं मिले हैं। वहीं भारत में इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया है। 

दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ेंगे मामले
संस्था की रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है और यहां पर तेजी से मामले सामने आने की संभावना है। बताया गया कि अब बाहर से आए व्यक्ति से संक्रमित होने वाले मामलों के बजाए आंतरिक संक्रमण के मामले सामने आएंगे। 

मास्क और वैक्सीन ही हैं सबसे बड़ा हथियार
स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था की ओर से कहा गया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के कम्युनिटी स्प्रेड से बचने के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार, मास्क, सैनिटाइजेशन के अलावा टीकाकरण प्रमुख हथियार है। इसका पालन आवश्यक है

और पढ़े  PAK ने सऊदी-तुर्किये से बढ़ाए दोस्ती के हाथ, फिर भी भारत क्यों बेफिक्र? विशेषज्ञों का आकलन

Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *