करनाल एनकाउंटर पर सीएम सैनी का बड़ा एक्शन, एडीजीपी संजय कुमार करेंगे पूरे मामले की जांच

करनाल में हुए एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले की जांच अब एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार के नेतृत्व में होगी। सरकार ने जांच के जरिए एनकाउंटर से जुड़े पूरे घटनाक्रम और उठ रहे सवालों की निष्पक्ष पड़ताल कराने का फैसला लिया है।

करनाल में हर्ष एनकाउंटर के बाद रोड समाज के लोगों में नाराजगी सामने आई थी। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने एनकाउंटर की परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्तियां रखी थीं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेदारी एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार को सौंपी है। जांच में एनकाउंटर से पहले और बाद की पूरी परिस्थितियों, पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
सरकार के इस फैसले को रोड समाज की ओर से उठाई गई निष्पक्ष जांच की मांग पर बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। अब एडीजीपी संजय कुमार की जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि एनकाउंटर की परिस्थितियां क्या थीं और पुलिस कार्रवाई तय प्रक्रिया के अनुरूप हुई या नहीं।
और पढ़े  इंडोनेशिया में कांपी धरती: रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई भूकंप की तीव्रता, कितना नुकसान, एनसीएस ने क्या बताया?
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…