बड़ी दुर्घटना : मुंबई तारदेव इलाके के 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, 28 घायल अस्पताल में भर्ती ।

मुंबई में शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी वह 20 मंजिला कमला बिल्डिंग है। इस आग की घटना में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है।  

सीएफओ मुंबई हेमंत परब ने बताया कि अब तक 28 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है, लेकिन आग के कारण का पता अभी तक नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि इमारत में धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में ज्यादा समस्या हो रही है।
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

18वीं मंजिल पर लगी आग
20 मंजिला इमरात की 18वीं मंजिल पर आग लगने की घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब सात बजे लगी। इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

और पढ़े  बालेंद्र शाह का दो दिवसीय भारत दौरा-: विदेश मंत्री से की मुलाकात, कल PM मोदी से करेंगे बातचीत
  • Related Posts

    अमेरिका: लॉस एंजिलिस के तट पर भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर नुकसान, टली विमान की लैंडिंग

    अमेरिका के लॉस एंजिलिस के तट के पास शनिवार (स्थानीय समय) सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पूरे इलाके में तेज कंपन महसूस किया गया। लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई…

    मौसम का हाल: छह दिन तक 10 राज्यों में बारिश के आसार, बर्फबारी बढ़ाएगी ठिठुरन, दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा

    मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के दौरान 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का अनुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत के साथ मौसम बदलने की…