एअर इंडिया फ्लाइट हादसे का बड़ा खुलासा: 1 मिनट में 676 फीट नीचे गिरा विमान, 4 सेकंड तक बंद रहे कंट्रोल सरफेस

एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली की जो उड़ान 4 अगस्त को तकनीकी खराबी का शिकार हुई थी, वह सिर्फ एक मिनट में 300 फीट नहीं, बल्कि 676 फीट नीचे गिरी थी।  शुरुआती जांच से पता चला कि 4 सेकंड के लिए मुख्य कंट्रोल सरफेस (जैसे एलिवेटर और एलरॉन) ने पूरी तरह और एक साथ काम करना बंद कर दिया था। उसी हाइड्रोलिक फेलियर की वजह से स्पॉइलर ने भी काम करना बंद कर दिया था।

60 मंजिला इमारत के बराबर ऊंचाई
उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खामी और विमान रुकने का संकेत मिलने और विमान का नोज ऊपर उठने से यह 36,401 फीट की ऊंचाई पर जा पहुंचा। यहां सह पायलट ने आपात उपायों के तहत नोज को नीचे की किया तो यह सिर्फ 60 सेकंड में 676 फीट का गोता लगाकर 35,725 फीट पर आ गया। यह 60 मंजिला इमारत के बराबर ऊंचाई होती है। तेज गिरावट से विमान में सवार कई यात्री, जिन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी, अपनी सीटों से उड़ते हुए सामान के केबिन से जा टकराए।
एअर इंडिया के सभी पायलटों का अब हर दिन होगा ड्रग टेस्ट
फुकेट से नई दिल्ली वाली उड़ान के बाद एअर इंडिया ने उड़ान सुरक्षा के लिए सभी पायलटों की अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग शुरू करने का फैसला किया है। 13 अगस्त से एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के 5,000 से अधिक पायलटों की प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं की प्रतिदिन जांच होगी।
  • यह कदम 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान एआई 2379 में हुई गंभीर घटना के बाद उठाया गया है। एअर इंडिया का कहना है कि इस कदम का मकसद सुरक्षा और पेशेवर उच्चतम मानकों को बनाए रखना है।
और पढ़े  3 साल से रच रहा था साजिश: हमाम का निकला अलकायदा कनेक्शन, प्रतिबंध के बावजूद कट्टरपंथी कैसे बना सह-पायलट?
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…