काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

Spread the love

80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अधिकारियों ने देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दिलाया।

 

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और महापौर अशोक तिवारी ने अपने-अपने कार्यालय परिसरों में तिरंगा फहराया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस नागरिकों को देश के विकास और प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

 

उधर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आयोजन हुए। समारोह का शुभारंभ सुबह बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की मंगला आरती से हुआ। इस अवसर पर बाबा का तिरंगा श्रृंगार किया गया। केसरिया, श्वेत और हरे रंग के पुष्पों से किए गए श्रृंगार से मंदिर परिसर में राष्ट्रध्वज की मनोहारी छटा नजर आई। मंगला आरती के दौरान राष्ट्र और देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की विशेष प्रार्थना की गई।

इसके बाद सुबह आठ बजे गंगेश्वर महादेव विग्रह के समीप स्थित नीलकंठ भवन के प्रशासनिक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर विचार-सत्र हुआ। इसमें मंदिर न्यास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विचार रखे।

और पढ़े  धर्म परिवर्तन का मामला: HC ने कहा-बालिग बेटियों को बंधक बनाना स्वतंत्रता का उल्लंघन

वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कर्मचारियों ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करने तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी गईं। न्यास ने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण और प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।


Spread the love
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    जज ने पूछा- बताओ क्या सजा दें, बेटी रोते हुए बोली- मम्मी को दे दो फांसी

    Spread the love

    Spread the loveअपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय तोष कुमार शर्मा ने अवैध संबंधों के चलते पति सुरेश की हत्या करवाने वाली पत्नी बीना और उसके प्रेमी मनोज को आजीवन कारावास और…


    Spread the love