अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस- आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें इतिहास..

दुनिया के युवाओं की ऊर्जा, सोच, रचनात्मकता और बदलाव की क्षमता को पहचानने के लिए हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दुवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी युवा दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह दिवस युवाओं से जुड़े मुद्दों को वैश्विक स्तर पर सामने लाने और युवाओं की क्षमता को आज के समाज में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में पहचानने का अवसर देता है।

अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की हर साल एक खास थीम होती है। इसी थीम का आधार बनाकर दुनियाभर के युवाओं को सशक्त करने, उनकी सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितयों को समानता प्रदान करने का संदेश दिया जाता है।
हालांकि युवा दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ी और पहली बार किसने व कब युवा दिवस मनाया, ये जानना भी महत्वपूर्ण है। यह दिन केवल जश्न का नहीं सरकारों, संस्थाओं और समाज को यह सोचने का अवसर भी देता है कि युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों को कैसे कम किया जाए और उन्हें निर्णय लेने तथा विकास की प्रक्रिया में सार्थक भागीदारी कैसे दी जाए। आइए जानते हैं युवा दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 कब है?

वैश्विक स्तर पर युवा दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह दिन बुधवार को पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र में इस दिन का आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है। इस दिन दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा केंद्रित कार्यक्रम, चर्चाएं, जागरूकता अभियान, शैक्षणिक एक्टिविटीज, युवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य युवाओं की आवाज को सामने लाना और उनके सामने मौजूद अवसरों व चुनौतियों पर चर्चा करना है।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास क्या है? 

  • इन दिन की पृष्ठभूमि संयुक्त राष्ट्र के युवा केंद्रित प्रयासों से जुड़ी है।
  • 1991 में वियना में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिस्टम के विश्व युवा फोरम के पहले सत्र में युवाओं की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस घोषित करने का विचार सामने आया था।
  • बाद में 1998 में वर्ल्स काॅन्फ्रेंस आफ मिनिस्टर्स रिस्पाॅन्सिबल फार यूथ ने 12 अगस्त को विश्व युवा दिवस घोषित करने की सिफारिश की।
  • इसके बाद 17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 अगस्त को इन दिन को मनाने का समर्थन किया।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पहला अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त 2000 को मनाया गया ।
  • इस दिवस का उद्देश्य वर्ल्ड प्रोग्राम आफ एक्शन फाॅर यूथ के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक चर्चा को प्रोत्साहित करना भी है।
और पढ़े  ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

 

हिंदी में इसका अर्थ है, “अलग परिस्थितियां, समान आकांक्षाएं। (Different Contexts, Common Aspirations.)  इस थीम का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए “एक ही तरीका सभी के लिए” वाला दृष्टिकोण हमेशा काम नहीं कर सकता। अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों की परिस्थितियों को समझते हुए युवाओं की वास्तविक जरूरतों के अनुसार अवसर और नीतियां तैयार करना जरूरी है।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…