ए.आर. आमीन, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के बेटे हैं। वे एक सिंगर और परफॉर्मर हैं, जो कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं और अपने पिता ए.आर. रहमान के साथ कई कॉन्सर्ट्स में भी नजर आ चुके हैं। अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
- जैसे ही उनकी गाड़ी ओलंपिया टेक पार्क के पास पहुंची, तभी एक कैब साइड रोड से अचानक मैन सड़क पर आ गई, जिससे दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
- इस हादसे में अमीन और उनके दोस्त को हल्की चोटें आईं।
- दोनों को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
- इलाज के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया और वे घर लौट गए।
कैब में सवार यात्री को भी आई चोट
कैब में सवार एक यात्री भी इस दुर्घटना में घायल हुआ था, जिसे इलाज के लिए कलाईनार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। उसे भी इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस का कहना है कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि दोनों गाड़ियों को नुकसान जरूर हुआ है।
आगे की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल आद्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैब मुख्य सड़क पर कैसे आई और क्या किसी वाहन की स्पीड ज्यादा थी। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।







