दिल्ली एम्स- एम्स का कमाल, 70 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के दोनों गुर्दे 56 वर्षीय मरीज में प्रत्यारोपित

Spread the love

म्स-दिल्ली के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के दोनों गुर्दों को 56 वर्षीय महिला मरीज में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। यह एम्स-दिल्ली में किसी सीमांत (मार्जिनल) डोनर से किया गया दूसरा ड्यूल किडनी ट्रांसप्लांट है।

प्रत्यारोपण 28 जुलाई को किया गया। डोनर को चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर में ब्रेन डेड घोषित किया गया था। दोनों गुर्दों को चंडीगढ़ से दिल्ली तक सेना के हेलिकॉप्टर से लाया गया। 70 वर्ष की उम्र के कारण डोनर को मार्जिनल डोनर की श्रेणी में रखा गया था। आम तौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के दाताओं के अंगों को इस श्रेणी में माना जाता है।
सर्जिकल विभाग के प्रोफेसर डॉ. असुरी कृष्ण ने बताया कि डोनर की अधिक उम्र को देखते हुए दोनों गुर्दों को एक ही मरीज में प्रत्यारोपित किया गया। करीब 12 घंटे के कोल्ड इस्केमिया टाइम के बावजूद प्रत्यारोपण के तुरंत बाद दोनों गुर्दों ने काम करना शुरू कर दिया।
10 दिन बाद अस्पताल से महिला को दे दी गई छुट्टी
महिला मरीज में दोनों गुर्दों को शरीर के दाहिने हिस्से में प्रत्यारोपित किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज की रिकवरी सामान्य रही और उन्हें 10 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इस टीम ने किया कमाल
पूरी प्रक्रिया में आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल, दिल्ली और एम्स की विभिन्न टीमों के बीच बेहतर समन्वय रहा। प्रत्यारोपण टीम का नेतृत्व डॉ. असुरी कृष्ण ने किया। टीम में डॉ. सुशांत, डॉ. आदित्य बख्शी, डॉ. बृजेश कुमार सिंह और डॉ. मोहित सांगड़े शामिल रहे।

Spread the love
और पढ़े  संसद में सरकार को फिर घेरेगा विपक्ष,राज्यसभा 46 और लोकसभा 42 बार स्थगित, कामकाज पर क्या असर पड़ा?
  • Related Posts

    PM मोदी से मिले एनसीपी शरद गुट के सांसद,महाराष्ट्र के सूखे-प्याज से नदी प्रदूषण तक मुद्दे उठे

    Spread the love

    Spread the loveएनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सभी आठ लोकसभा सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात…


    Spread the love

    संसद का मानसून सत्र- छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- गृह मंत्री देंगे जवाब

    Spread the love

    Spread the loveमानसून सत्र के चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पर सबकी नजर है। नीट मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के…


    Spread the love