शिवमय हुआ पश्चिम UP, मेरठ पहुंचे CM योगी, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा,भक्तों ने लगाए बोल बम के नारे

मेरठ में शनिवार को कांवड़ियों पर फूलों की बारिश हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुल्हैडा चुंगी पहुंचे और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। भगवा रंग में रंगे कांवड़ मार्ग पर फूलों की बारिश और शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट मेरठ में रहे।

कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। भगवा रंग में रंगे मार्ग पर फूलों की बारिश और कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बना। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट कार्यक्रम स्थल पर रहे।

पुष्पवर्षा के बाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए सीएम

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री कार से वापस शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड के लिए रवाना हुए। यहां से उनका हेलिकॉप्टर गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर भी प्रशासन की नजर रही। कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मार्गों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

 

कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड से दुल्हैडा चुंगी तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, पुलिस तैनाती और सुरक्षा इंतजामों को चौकस रखा गया।

कार्यक्रम स्थल के आसपास भी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहीं और लगातार निगरानी की गई। मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा।

और पढ़े  अयोध्या: रामनगरी की सुरक्षा का नया खाका तैयार कर रही एनएसजी, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी का सुरक्षा ऑडिट शुरू

 

 

मंच के सामने उड़ता रहा ड्रोन, सुरक्षा को लेकर मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंच के सामने आसमान में एक ड्रोन काफी देर तक उड़ता रहा। कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में ड्रोन दिखाई देने के बाद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने उसके संचालक की तलाश शुरू कर दी।

सुरक्षा कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और ड्रोन संचालक की पहचान करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगे माइक से घोषणा कराई गई कि जिस व्यक्ति ने ड्रोन उड़ाया है, वह तत्काल उसे नीचे उतार ले। घोषणा के कुछ देर बाद ड्रोन को नीचे उतार लिया गया।

 

 

8 और 9 अगस्त को इस तरह रहेगा हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का प्लान

दिनांक समय रूट/स्थान संबंधित अधिकारी
8 अगस्त 10:30–11:15 बागपत में पुष्पवर्षा डीएम व एसपी बागपत
11:45–12:45 सहारनपुर से मुजफ्फरनगर क्षेत्र में पुष्पवर्षा कमिश्नर व डीआईजी सहारनपुर
13:30–14:15 मुजफ्फरनगर में पुष्पवर्षा डीएम व एसएसपी मुजफ्फरनगर
15:45–16:30 मेरठ में पुष्पवर्षा डीएम व एसएसपी मेरठ
9 अगस्त 08:30–09:15 मेरठ से गाजियाबाद क्षेत्र में पुष्पवर्षा कमिश्नर व डीआईजी मेरठ
09:45–10:30 गाजियाबाद से हापुड़ क्षेत्र में पुष्पवर्षा पुलिस कमिश्नर व डीएम गाजियाबाद
11:15–12:00 हापुड़ से बुलंदशहर क्षेत्र में पुष्पवर्षा डीएम व एसपी हापुड़
12:30–13:00 बुलंदशहर में पुष्पवर्षा डीएम व एसएसपी बुलंदशहर

कुल निर्धारित उड़ान समय: 10 घंटे 25 मिनट।
8 अगस्त: 6 घंटे 10 मिनट और
9 अगस्त: 4 घंटे 15 मिनट।

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…