टीम ने इस दौरान इकाई का संचालन कर रहे अजीत कुमार से जानकारी की तो पता चला कि आटे में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक टेलकम पाउडर मिलने की आशंका है। ऐसे में टीम ने आटे का और टेलकम पाउडर का एक नमूना लिया, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। वहीं टीम ने आटा निर्माण इकाई से 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद किया। इसके साथ लगभग 2150 किलोग्राम अपमिश्रित टेलकम पाउडर, जिसकी कीमत करीब 32250 रुपये और करीब 50 किलो आटा जब्त किया है। वहीं अवैध रूप से संचालन होने पर मिल को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
राजस्थान से आती है सेलखड़ी, आटा बनाते चमकदार
राजस्थान से 20-25 रुपये किलो के हिसाब से सेलखड़ी मंगाई जा रही है। मुनाफाखोर इसे घटिया आटे में मिलाकर उसे चिकना और चमकदार बनाते हैं। फिरोजाबाद में मामला पकड़े जाने के बाद आगरा में भी जांच तेज हो गई है। राजस्थान की सीमा पर खाद्य अधिकारियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। सहायक आयुक्त, खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आटे में सेलखड़ी मिलाकर बिक्री की शिकायत पर मिल की जांच की जा रही है। फिरोजाबाद के सहायक आयुक्त, खाद्य चंदन पांडेय ने बताया कि फिरोजाबाद में एटा रोड स्थित शिवाय ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर 30 किलो सेलखड़ी और 420 किलो गेहूं का आटा सीज किया गया है। जानकारी मिली है कि ये राजस्थान से सेलखड़ी मंगाते हैं।