BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

लीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूले गए। अब पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। पीड़ित भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी निधीश कांत भट्ट हैं। उनकी शिकायत पर थाना बन्नादेवी पुलिस ने महिला पूजा और खुद को अधिवक्ता बताने वाले अनूप कौशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, करीब 10-12 दिन पहले निधीश कांत भट्ट की फेसबुक मैसेंजर पर पूजा नाम की महिला से बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि महिला ने फ्लैट बेचने के बहाने उन्हें 30 जुलाई को क्वार्सी बाईपास स्थित स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर के पीछे बुलाया। वहां पहुंचने पर उन्हें साजिश के तहत नशीला पदार्थ खिला दिया गया। पीड़ित के अनुसार, नशे की हालत में होने के बाद आरोपियों ने उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि मौके पर मौजूद अज्ञात लोगों ने उनकी सोने की अंगूठी, चेन और जेब में रखे 12 हजार रुपये भी निकाल लिए।

तहरीर के मुताबिक, उसी रात पूजा ने व्हाट्सएप कॉल की। इसके बाद खुद को अधिवक्ता अनूप कौशिक बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने पांच लाख रुपये की मांग की। डर के कारण पीड़ित ने अगले दिन दोनों को एक-एक लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार पांच लाख रुपये और देने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर भाजपा नेता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि निधीश कांत भट्ट की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में फ्लैट की लोकेशन, आरोपियों की कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि निधीश कांत भट्ट के साथ हुई घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। यह कोई व्यक्तिगत प्रकरण हो सकता है।

Spread the love
और पढ़े  बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
  • Related Posts

    योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन खर्च को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि…


    Spread the love

    कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं…, CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- बबुआ भी यही करते थे

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। वो…


    Spread the love