लगी अजीब शर्त – 2 हजार रुपये के लालच में 60 साल के बुजुर्ग ने पी लिया नाली का गंदा पानी ।।

मध्यप्रदेश :

विदिशा जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग नाली का पानी हाथ में लेकर पीता नजर आ रहा है। मामला शर्त से जुड़ा है और तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार मामला थाना आनंदपुर के जावती गांव का है। ग्राम के सरपंच पति ने अजीब शर्त रखी थी कि गांव से निकलने वाली नाली का पानी पीने पर दो हजार रुपये देगा। इसी को लेकर गांव का बुजुर्ग पन्नालाल नाली से पानी पी गया। घटना का लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी आनंदपुर के मुताबिक अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। मामला संज्ञान में आया है, पड़ताल की जा रही है।
वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग नाली के पास बैठा है और चुल्लू में पानी भरकर पी गया। इसमें आसपास खड़े लोग इस काम के लिए बुजुर्ग को शाबासी भी देते सुनाई पड़ रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति बुजुर्ग की पीठ पर हाथ रखकर दूसरी ओर ले गया। वीडियो किसने वायरल किया, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

और पढ़े  ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…