दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, छह लोग घायल

UP के अमरोहा जिले के थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर डूंगर में बृहस्पतिवार दोपहर किसान के निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे उसके नीचे बैठे परिवार के लोग और रिश्तेदार मलबे में दब गए। हादसे में किसान की बेटी मीना (26), नाती जसप्रीत (02) और सास सुमरती (65) की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

गांव निवासी किसान मुरारी अपने खेत में नया मकान बनवा रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे मकान के लिंटर की ढलाई पूरी हुई थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, जिससे परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बचाव के लिए निर्माणाधीन मकान के लिंटर के नीचे बैठकर खाना खाने लगे। तभी अचानक लिंटर भरभराकर नीचे गिर पड़ा और सभी उसके मलबे में दब गए।

 

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे नौ लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में मुरारी की बेटी मीना, दो वर्षीय नाती जसप्रीत और सास सुमरती की मौत हो गई। वहीं दामाद शिव कुमार, नाती नवीन, ससुर केशवराम, बेटा प्रशांत, भतीजा शिवम और ग्रामीण रवि घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Amroha Lintel of under construction house collapses three Died

पांच-पांच लाख की मिलेगी सहायता
सूचना पर डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। डीएम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़े  UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले

 

सभी एसडीएम को बरसात के मौसम में किसी भी मकान का लिंटर नहीं डालने देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करने के लिए कहा है।

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…