अयोध्या- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर अयोध्या में निकाली गई भव्य कलश वंदन यात्रा, मोहबरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में अयोध्या में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। बीजेपी नेताओं, श्रद्धालुओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से निकाली यह यात्रा मोहबरा बाजार (चूड़ामणि चौराहा)चौराहे पर पहुंची, जहां बीजेपी नेताओं जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
स्वागत कार्यक्रम में मनोनीत पार्षद लक्ष्मण वर्मा, संजय गुप्ता (कार्यक्रम संयोजक) ,अखिलेश गुप्ता समाजसेवी , रामजन्म वर्मा, रेनू भारती, अनीता कोरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत करते हुए संत रविदास जी के बताए समरसता, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, अखिलेश गुप्ता, अवध बिहारी साहू, अजय गौड़, विद्यासागर कोरी, रामजन्म वर्मा अशोक सोनकर रवींद्रनाथ चतुर्वेदी रविंद्र, शिवम गुप्ता, अशोक वर्मा, अनीता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ संत रविदास जी के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love
और पढ़े  भीषण हादसा: हाईवे पर रोडवेज बस व टैंकर की टक्कर, 3 की मौत, 19 घायल, एक घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे
  • Related Posts

    योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन खर्च को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि…


    Spread the love

    कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं…, CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- बबुआ भी यही करते थे

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। वो…


    Spread the love