गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल

Spread the love

दुनियाभर में मोहब्बत के शहर के रूप में पहचान रखने वाला आगरा इन दिनों दिल दहला देने वाली वारदातों से सहमा है। जिस शहर में लोग दूर-दूर से आकर प्रेम के प्रतीक ताजमहल को निहारते हैं और मोहब्बत की मिसाल देते हैं, उसी शहर में महज दो दिनों के भीतर हुए दो सनसनीखेज हत्याकांड ने हर किसी कासे झकझोर दिया। दोनों हत्याओं की जड़ में मोहब्बत ही थी। ताज की सफेद संगमरमरी दीवारें जहां सदियों से प्रेम की कहानी कहती हैं, जिस शहर की आबोहवा में प्रेम घुला हो, वहां की फिजा इनदिनों दो ऑनर किलिंग से खाैफजदा है।

 

पिता ने अपने हाथों से मार डाली कुंवारी गर्भवती बेटी
दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में रहने वाले एक पिता ने अविवाहित और चार महीने की गर्भवती बेटी को आगरा जिले के बासौनी लाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस से बचने के लिए दामाद की मदद से बेटी को जल प्रवाहित करने के फोटो भी खिंचवाए। बिना बेटी के घर पहुंचे पिता पर पड़ोसियों को शक हो गया। पिता ने बचने के लिए बेटी के जहर खाकर जान देने की झूठी कहानी बना दी।

Two Honor Killings in Two Days: Agra City of Love Shaken by Brutal Crimes in the Name of Honour

पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल करके जानकारी दे दी। इस पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।  दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और दामाद को मंगलवार को बासौनी लाई और गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश की। बासौनी इलाके का शख्स कई साल पहले दिल्ली चला गया था। वह दक्षिण दिल्ली में परिवार सहित रहता है।

और पढ़े  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- क्या आज गोल्ड बरसेंगे? फाइनल में उतरेंगे 10 मुक्केबाज, 17 मेडल इवेंट का पूरा शेड्यूल

 

एक महीने पहले उसे पता चला कि 18 वर्षीय बेटी 4 महीने की गर्भवती है। उसके प्रेम संबंध क्षेत्र के ही नाबालिग से हैं। इस बात पर बेटी से उसका झगड़ा हो गया और दामाद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी। तीनों 28 जुलाई को दिल्ली से बासौनी स्थित अपने गांव आ गए। रात में रिश्तेदार के यहां रुकने के बाद 29 जुलाई की सुबह 6:30 बजे चंबल के घाट पर पहुंचे। यहां बेटी पर नदी में कूदकर जान देने का दबाव बनाया।

 

 

ऐसा नहीं करने पर खुद ही डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेला घर पहुंचा। पड़ोसियों के शक होने पर उसने बताया कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अपने मोबाइल में फोटो भी दिखाए। यह फोटो वायरल हो गए। एक पड़ोसी ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 31 जुलाई को पड़ोसी की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

सोमवार को भी आगरा में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पिता ने बताया कि बेटी के गर्भवती होने की चर्चा पूरे मोहल्ले में हो रही थी। इससे उसकी बदनामी हो गई थी। वह घर से नहीं निकल पा रहा था। बेटी के प्रेम संबंध एक किशोर से थे। वह उसे गर्भपात कराने के बहाने गांव लेकर आया था।

 

बेटी ने की थी कोर्ट मैरिज, पिता ने कर दी हत्या
आगरा के जैतपुर में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने रविवार रात को दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अंकिता ने गत फरवरी में नहटौली के रहने वाले सहपाठी आईटीबीपी जवान अमित उर्फ अनिल से प्रेम विवाह किया था। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मूलरूप से शिकोहाबाद के सहसपुर गांव निवासी विमल शर्मा 15 साल से नंदगवा रोड स्थित प्रताप नगर में परिवार सहित किराए पर रह रहे हैं। पड़ोसी अनुज शर्मा ने रात एक बजे 112 पर कॉल कर बताया कि विमल शर्मा के घर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही हैं।

और पढ़े  जन्म से मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता पर डोनाल्ड ट्रंप का नया वार, 'बर्थ टूरिज्म' रोकने के लिए 2 आदेश जारी

 

उन्होंने अनहोनी की आशंका जाहिर की। कहा कि दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं खोला। कुछ देर बाद चीखें भी बंद हो गई हैं। सूचना पर आधा घंटे बाद पीआरवी पहुंची। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। कमरे में तख्त पर विमल की बेटी अंकिता (22) का शव पड़ा था। गले में ब्लाउज, दुपट्टा और रस्सी पड़ी थी। इसी से गला घोंटा गया था। पिता पास ही बैठा था। उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

 

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हत्याकांड के बाद आरोपी की पत्नी और बेटा घर में नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। पड़ोसी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्याकांड में मृतका की मां और उसके भाई की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मृतका के गले में दुपट्टा, ब्लाउज और रस्सी मिली थी।


Spread the love
  • Related Posts

    जन्म से मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता पर डोनाल्ड ट्रंप का नया वार, ‘बर्थ टूरिज्म’ रोकने के लिए 2 आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म के आधार पर मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता को सीमित करने और ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को दो…


    Spread the love

    अनिल मेनन- अंतरिक्ष में भारतवंशी अनिल मेनन का कमाल- पहले ही स्पेसवॉक से ISS को दी नई ताकत

    Spread the love

    Spread the loveनासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और जेसिका मेयर ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के बाहर सफलतापूर्वक स्पेसवॉक पूरा किया। इस दौरान दोनों ने स्टेशन के 3B पावर…


    Spread the love