Death: कैंसर से जंग हार गए अभिनेता प्रदीप रावत

Spread the love

गान’, ‘गजनी’, ‘छत्रपति’ और ‘वीरम’ समेत कई ब्लॉकबस्टर और चर्चित फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता प्रदीप रावत के निधन की दुखद खबर आई है। अभिनेता प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ ने अमर उजाला से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, यह खबर सही है… उनका कुछ घंटे पहले निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के भिवंडी इलाके के अस्पताल में अंतिम सांस ली’।

बुधवार दोपहर अभिनेता प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था
अभिनेता प्रदीप रावत कैंसर से जंग हार गए। आज 04 अगस्त को 74 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता के मैनेजर के मुताबिक, उन्हें चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था।  उन्होंने कहा, ‘करीब चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था, लेकिन उन्होंने उस बीमारी को मात दे दी थी। करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर फिर से लौट आया’।

अस्पताल में भर्ती थे अभिनेता
करीब डेढ़ महीने पहले अभिनेता प्रदीप को फिर कैंसर का पता चला। इसके बाद से वे लगातार अस्पताल में भर्ती थे। उनका उपचार जारी थी। प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिर गए। इसके अलावा उन्हें बुखार भी भी हो गया था। सिद्धार्थ ने आगे कहा, ‘अचानक उनके प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिर गए। इसी बीच उन्हें वायरल फीवर भी हो गया था। यही वजह रही कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका’।

‘कोकिलाबेन अस्पताल से भिवंडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था’
सिद्धार्थ के मुताबिक, ‘पहले उनका इलाज करीब तीन सप्ताह तक कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद उन्हें बांद्रा के एक कैंसर विशेषज्ञ अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल मुझे उस अस्पताल का नाम याद नहीं है, लेकिन पिछले करीब 10 दिनों से उनका इलाज वहीं चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली’।

पत्नी और बेटा मौजूद थे..’
प्रदीप रावत के मैनेजर ने बताया कि अभिनेता अंतिम समय में उनके पत्नी और बेटा वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘आखिरी समय में उनकी पत्नी और बेटे विक्रमादित्य उनके साथ अस्पताल में मौजूद थे’।

अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिक शरीर
अभिनेता प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुधवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विंग पी3, इंपीरियल हाइट्स, गोरेगांव वेस्ट में उनके घर पर रखा जाएगा। शाम 4:00 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जोगेश्वरी वेस्ट में स्थिति ओशिवारा शमशान भूमि लेकर जाया जाएगा। 

Spread the love
और पढ़े  West Asia- अमेरिका के 30+ वॉटर सिस्टम निशाने पर, मिस्र पर पहली चोट, ईरान ने 2 गैस जहाज तबाह किए?
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love